फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू बस स्टैंड अटैक: आतंकी की उम्र को लेकर फिर फंसा पेंच, जुवेनाइल बोर्ड ने खारिज की रिपोर्ट

Thu, 14 Mar 2019 02:22 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू बस स्टैंड ब्लास्ट में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जुवेनाइल बोर्ड ने पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला करने वाले आतंकी को बालिग बताया गया था। बोर्ड ने पुलिस से कहा है कि अगर ऐसा है तो कुछ सबूत लेकर आएं। दरअसल, पुलिस की तरफ से बोर्ड के पास आरोपी को दस दिन की रिमांड पर लेने की अपील की गई थी, जिसे बोर्ड ने ठुकरा दिया। 
विज्ञापन


बोर्ड का कहना है कि नाबालिग के पास स्कूल के दस्तावेज हैं, जिस पर उसकी आयु 16 और 14 मार्च दिख रही है। पुलिस इस मामले में कुछ और दस्तावेज पेश करे। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि रिमांड देनी है या नहीं। उल्लेखनीय है कि पुलिस की तरफ से नाबालिग का मेडिकल टेस्ट कराया गया था, जिसमें उसके दांतों और हड्डियों की जांच कराई गई। 

इसमें आयु 19 वर्ष बताई गई। इसकी मेडिकल रिपोर्ट को पुलिस ने बोर्ड के पास पेश किया था, जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। सात मार्च को बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हो गए थे। हमला होने के तुरंत बाद पुलिस ने कुलगाम के रहने वाले एक आतंकी को पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


लेकिन कहीं से यह बात सामने आई कि वह नाबालिग है। नाबालिग हिजबुल मुजाहिदीन संगठन का आतंकी है। उसे कुलगाम के जिला कमांडर ने ग्रेनेड देकर जम्मू में हमला करने को भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें