फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस स्टैंड पर संदिग्ध बैग मिलने पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के जनरल बस स्टैंड के पास संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस और एसओजी ने मामले की जांच की। जांच में पुलिस को बैग में कुछ भी संदिग्ध या आपत्तिजनक नहीं मिला। इसके बाद पुलिस और आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बस स्टैंड थाने के प्रभारी विकास डोगरा ने बताया कि दोपहर में चार बजे के आसपास उन्हें बस स्टैंड के पास एक दुकान के पास संदिग्ध बैग के होने की सूचना मिली। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना एसओजी को दी। इसके बाद वे खुद एसओजी और पुलिस बल के साथ मौके ओर पहुंचे बैग की जांच की। हालांकि बैग में कुछ भी नहीं मिला। आशंका जताई जा रही है कि बैग किसी राहगीर का है, जो गलती से मौके पर छूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें