फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

Mon, 17 Aug 2026 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुंछ स्थित पवित्र धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21वीं श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सोमवार से विधिवत शुरू हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुंछ स्थित पवित्र धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा की पूर्व संध्या पर उन्होंने रविवार को अभिनव थिएटर में संस्कार भारती तथा कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित भजन संध्या में यात्रा समारोह का उद्घाटन किया। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गायिका रितिमा की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संत शिरोमणि दिनेश भारती, विहिप नेता शक्तिदास शर्मा, सतपाल शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें