फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमा पर उपजे तनाव के बाद शहर में प्रमुख प्रतिष्ठानों की तीन स्तरीय सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में चौकसी बढ़ाई, जगह-जगह विशेष नाके लगाकर की जा रही जांच, दिन ढलते ही लोगों ने बंद की दुकानें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सीमा पर उपजे तनाव के बीच जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तीन स्तरीय घेरे में है। पुलिस की नाकों के साथ-साथ सीआरपीएफ जवानों की भी तैनाती की गई है। वाहनों व राहगीरों की जांच के लिए जिला भर में जगह-जगह नाके स्थापित किए हैं।
जिले में बुधवार तड़के से ही सुरक्षा पुख्ता की गई थी। नाकों पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया था। जिले में अस्पताल, बिजली स्टेशन, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, आईआईटी, आईआईएम, सैन्य प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंप सहित अन्य प्रमुख प्रतिष्ठान की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। इन स्थानों की सुरक्षा तीन स्तरीय घेरे में ली है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में भी चौकसी बढ़ाई गई है। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया था। बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद सुरक्षा को बढ़ाया गया है। भगवती नगर स्थित अमरनाथ यात्रा निवास के आसपास सीआरपीएफ व पुलिस की टुकड़ियां गश्त कर रही हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध को देखते ही उससे पूछताछ की जा रही है।
शहर के प्रवेश के रास्तों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर जीआरपी और आरपीएफ की टुकड़ियां औचक निरीक्षण कर रही हैं। स्टेशन में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर चालकों का पहचान पत्र मांगा जा रहा है। एसएसपी जोगिंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था पहले की पुख्ता है। हर तरह की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है। लोगों से अपील है कि वह फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करे। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखने पर पुलिस को सूचित करे।
विज्ञापन


शहर में शाम होते हुए बंद हुए बाजार
शहर में बुधवार को शाम होते हुए प्रमुख बाजारों से लेकर गली-मोहल्ले में दुकानें जल्दी बंद हो गईं। दुकानदारों खुद ही दुकानों को बंद कर घर चले गए। दूरदराज इलाकों से आने वाले दुकानदारों दिन ढलते ही दुकानें बंद कर ली थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें