फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फारूक अब्दुल्ला पर हमला, बोले- वार्ता की वकालत के बजाय पाकिस्तान की करें निंदा

सार

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद अब्दुल्ला के दिए बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। इसके बाद मंगलवार को यूपी के कन्नौज के दो मजदूरों की भी आतंकी हमले में मौत हो गई।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र रैना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला के हालिया एक बयान पर करारा हमला करते हुए जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना ने मंगलवार को कहा कि नेकां प्रमुख को पाकिस्तान से बातचीत करने की वकालत करने की बजाय पड़ोसी देश की निंदा करनी चाहिए। फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में घाटी में कश्मीरी पंडितों पर आतंकी हमले होने के बाद बयान दिया था कि घाटी में तब तक हत्याएं नहीं रुकेंगीं जबतक केंद्र सरकार पाकिस्तान से बात नहीं करती।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद अब्दुल्ला के दिए बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। इसके बाद मंगलवार को यूपी के कन्नौज के दो मजदूरों की भी आतंकी हमले में मौत हो गई।

रैना ने कहा, ''पाकिस्तान से बातचीत की वकालत करने की बजाय फारूक  अब्दुल्ला को पाकिस्तान की निंदा करनी चाहिए और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ भारत की जंग में साथ देने का आह्वान करना चाहिए।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें