फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीता हरण देख भावुक हुए बिश्नाहवासी

Sun, 22 Oct 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। टीम साडा चौक में रामलीला क्लब की ओर से रामलीला का मंचन जारी है। चौथे दिन शुक्रवार रात को सूर्पणखा का नाक कटना, सीता हरण व जटायु-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया। सीता हरण का दृश्य देख कर लोग भावुक दिखाई दिए।
विज्ञापन

पहला मंचन सूर्पणखा के नाक काटने के दृश्य का हुआ। इसके बाद खरदूषण बध, सीता हरण व रावण के साथ जटायु के युद्ध का आकर्षक मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोने का मृग देख सीता माता ने उसे पाने की जिद की जिसे पकड़ने के लिए भगवान श्रीराम ने पीछा किया, लेकिन वह उन्हें लेकर दूर चला गया। तभी हाय राम-हाय राम की आवाज सुन सीता जी परेशान हो गईं उन्हें लगा कि भगवान राम संकट में हैं। तभी सीता माता ने भगवान राम की मदद के लिए लक्ष्मण को भेजा। लक्ष्मण ने जाते समय कुटिया के चारों तरफ तीर से एक रेखा खींच दी, जिससे लक्ष्मण रेखा कहा जाता है। लक्ष्मण के जाते ही रावण साधु के वेश में पहुंचा और भीक्षा के बहाने हरण कर लिया। सीता माता को बचाने के लिए जटायु और रावण में हुए भयंकर युद्ध हुआ। इसे देख कर सभी दर्शक भावुक हो गए। रामलीला में मानिक शर्मा ने राम, मंगा शर्मा ने लक्ष्मण, पुष्कर गुप्ता ने सीता, मोहन लाल गुप्ता ने रावण का किरदार निभाया। इस मौके पर रामलीला क्लब के अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, मेकअप निर्देशक विक्की शर्मा, निर्माता विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें