शहीदी दिवस पर परिजनों, सैनिक समाज सभा की ओर से हुआ कार्यक्रम
21 अक्तूबर 2018 को एलओसी पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए पाई शहादत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। शहीद रजत कुमार वासन के पांचवें शहीदी दिवस पर परिजनों और सैनिक समाज सभा खौड़ की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। खौड़ उपजिले के गांव पलांवाला की इंद्रा कॉलानेी निवासी सपूत शहीद सिपाही रजत कुमार वासन पुत्र रतन कुमार 21 अक्तूबर 2018 को एलओसी पर दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुआ था। वह आठ जैकलाई में तैनात था।
इस मौके पर शहीद के परिजनों की आखें नम थीं। शहीद की मां स्वर्णो देवी और पिता रतन कुमार के अनुसार उन्हें बेटे की कमी तो खलती है, लेकिन गर्व भी है कि उनका खून देश की सरहदों की रक्षा में काम आया है। इस मौके पर सैनिक समाज सभा खौड़ के चेयरमैन कैप्टन बलवान सिंह, पूर्व चेयरमैन फरजूल सिंह, सूबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन पुरुषोत्तम सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।