फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सूने घर से 10 तोले सोने के आभूषण चोरी

Mon, 21 Apr 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह कस्बे के वार्ड पांच का मामला, शादी समारोह में गया था परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। बिश्नाह कस्बे के वार्ड नंबर पांच में शादी समारोह में गए एक परिवार के घर से 10 तोले सोने के जेवर चोरी हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र शंकर दास निवासी वार्ड नंबर पांच बिश्नाह ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को वे शादी समारोह में गए हुए थे। जैसे ही वे घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार ने पाया कि अलमारी से 10 तोले सोने के जेवर चोरी कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घर दो मंजिला है। इसके चलते दूसरी मंजिल पर चोरी को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि अलमारी का ताला तोड़ने के लिए लोहे की सख्त नुमा चीज का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें