जम्मू। ऑल जम्मू एंड कश्मीर पंचायत कान्फ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने नगरोटा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई है। रविवार को क्षेत्र के युवाओं व लोगों के बीच जाकर घोषणापत्र जारी किया। इसमें वादा किया कि वह नगरोटा को आत्मनिर्भर व मजबूत शहर बनाने का सपना लेकर चले हैं। इसमें युवाओं की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। इस दिशा में वह आगे कार्यक्रम करते रहेंगे। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक पंचायतों के युवाओं व प्रमुख लोगों ने भाग लिया। ब्यूरो