फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : बावे वाली माता मंदिर में अब शॉर्ट्स या कैपरी पहनकर दर्शन करने पर पाबंदी, महिलाओं को ढकना होगा सिर

Sat, 08 Jul 2023 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसके अलावा पुरुषों के साथ महिलाएं भी सिर ढकने के बाद ही दरबार में हाजिरी लगा पाएंगी। प्रबंधन ने लोगों से मंदिर की मर्यादा बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की नगर माता के मंदिर के रूप में मशहूर बावे वाली माता के दरबार में अब निक्कर व कैपरी पहन कर लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा पुरुषों के साथ महिलाएं भी सिर ढकने के बाद ही दरबार में हाजिरी लगा पाएंगी। प्रबंधन ने लोगों से मंदिर की मर्यादा बनाए रखने और अनुशासन का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


मंदिर के महंत बिट्टा पुजारी ने कहा कि मंदिर की गरिमा कायम रखने के लिए यह लोगों से अपील है। उन्होंने कहा, ऐसा देखा जा रहा है कि श्रद्धालु निक्कर या कैपरी पहन कर आ रहे हैं। महिलाएं भी बिना सिर ढंके खुले केस के साथ पहुंच रही हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में धोती, रुमाल और महिलाओं के लिए चुनरियां रखी गई हैं। इसका आशय यह है कि धार्मिक स्थलों पर अनुशासन बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें