फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड-63 में ट्यूबवेल खराब, आठ दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की वार्ड-63 में आठ दिन से ट्यूबवेल की मोटर खराब है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पार्षद कुलदीप सिंह चिब ने बताया कि वार्ड में पहले भी हफ्ते बार पानी की आपूर्ति की जा रही थी। आब आठ दिन मोटर खराब है। स्थानीय निवासी सुशील शर्मा, गोपाल कुमार आदि का कहना है कि नलों में पानी नहीं आने से 300 से अधिक परिवारों को समस्या हो रही है। कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन मोटर ठीक नहीं की जा रही। टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। कंडी क्षेत्र होने और कुछ रास्ते खुले नहीं होने के कारण घरों तक टैंकर भी नहीं पहुंच पाता है। लोगों ने उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से समस्या पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो राष्ट्रीय मार्ग बंद कर देंगे। जल शक्ति विभाग के एक्सईएन (मैकेनिकल) नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र उनके अधीन नहीं है। वहीं, जेई का कहना है कि मोटर में कुछ तकनीकी खराब हो गई थी। इसे ठीक करवा दिया गया है। शनिवार सुबह मोटर लगा दी जाएगी और शाम तक पानी की आपूर्ति भी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें