मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट में दिन रात काम कर रहे वर्कर कोरोना योद्धा की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर ज्यादा चुनौतीपूर्ण है, जिससे निपटने के लिए ऑक्सीजन उत्पादन से जुड़े वर्कर व कर्मियाें की भूमिका बेहद अहम है।
बाड़ी ब्राह्मणा में कुल चार ऑक्सीजन प्लांट हैं। एक इकाई की क्षमता 100 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा है। इसी तरह से दो यूनिट 125-125 और एक यूनिट 170 क्यूबिक मीटर प्रति घंटा क्षमता से काम कर रहा है। हर घंटे क्षमता के अनुसार उत्पादन कर गैस को सिलिंडरों में रिफिल किया जाता है। एक घंटे उत्पादन और रिफिल की प्रक्रिया को करीब ढाई घंटे का समय लगता है। वर्तमान में ऑक्सीजन की सप्लाई अस्पतालों में की जा रही है। जम्मू शहर समेत आसपास और दूरदराज से भी इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े वाहनों के जरिये सिलिंडर अस्पतालों में पहुंचाए जा रहे हैं।