फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया, पांच पदों के लिए होंगे चुनाव
विज्ञापन

कुछ ही दिनों में साफ होगी उम्मीदवारों की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू होगी। पांच पदों के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया नौ नवंबर तक चलेगी। इस बीच सभी कार्य दिवसों में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन कर सकेंगे।
शनिवार को गोवर्धन पूजा और रविवार को कोर्ट का अवकाश होने की वजह से नामांकन को लेकर ज्यादा गहमागहमी नहीं रहेगी। सोमवार से ही नामांकन की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ेगी। प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन करने के लिए कम से कम तीन प्रस्तावक और अनुमोदकों की जरूरत होगी।
विज्ञापन

प्रस्तावक और अनुमोदक वही अधिवक्ता बन सकेंगे, जो चुनाव में चुनाव में वोट देने के लिए पात्र होंगे। इसके लिए बार एसोसिएशन के सदस्यता शुल्क का जमा होना जरूरी है। नामांकन का फॉर्म बार एसोसिएशन के कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी को जमा करना होगा।

संभावित उम्मीदवारों की बात करें तो अभी तक प्रधान पद के लिए सिर्फ दो अधिवक्ता पवन कुंडल और भविष्य सूदन ही सामने आए हैं। अधिवक्ता निर्मल कोतवाल की भी प्रधान पद पर चुनाव लड़ने की चर्चा है, लेकिन उन्होंने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।
उप प्रधान पद के लिए अधिवक्ता दीपिका महाजन, बलदेव सिंह और दलजीत मानहस ने प्रचार शुरू कर दिया है। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता अर्जुन सिंह पठानिया और अहतशाम भट्टी संभावित उम्मीदवार हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए अधिवक्ता राहुल शर्मा और सत्यजीत सलाथिया ने भी अपनी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद के लिए समर्थन जुटाना शुरू
कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता अतुल शर्मा और राहुल अग्रवाल ने समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं, जैसे-जैसे नामांकन की प्रकिया बीतती जाएगी उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर और साफ होती जाएगी। बता दें कि सात दिसंबर को बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। इसके लिए दो से नौ नवंबर तक नामांकन होंगे। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 14 नवंबर तक नाम वापस लिए जस सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें