फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरों से ही अलग हो कचरा, बच्चे करें सहयोग

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय परेड में छात्रों को कचरा निपटान पर जागरूक करते हुए : नगर निगम
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से महिला काॅलेज परेड में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। महिला काॅलेज परेड में नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य अपशिष्ट के स्रोतों को अलग-अलग करना और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना था।
आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देश पर हुए कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों को स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन प्रथाओं को अपनाने की अपील की गई। साथ ही शहर को प्लास्टिक मुक्त, हरित परिसर बनाने पर जोर दिया गया। इस अभियान में कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रवेंद्र कुमार टिक्कू की सक्रिय भागीदारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर और जेएमसी में आईईसी कार्यकारी कपलेश्वर शर्मा ने गतिविधियों पर जानकारी दी। जम्मू नगर निगम के प्रतिनिधियों सिकंदर और अंकुश शर्मा ने प्रोफेसरों और छात्रों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें