तवी नदी पर आम लोगों को जलीय प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक करने पहुंचे विश्वविद्यालय के छात्र
जेयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग व ग्रीन कैंपस टास्क फोर्स ने तवी किनारे चलाया अभियान
लोगों को बताए दुष्प्रभाव, सहयोग की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) के पर्यावरण विज्ञान विभाग व ग्रीन कैंपस टास्क फोर्स की तरफ से मंगलवार को तवी नदी के किनारे एक अभियान चलाया गया। इसमें लोगों को तवी नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक किया।
साथ ही लोगों से नदी प्लास्टिक सहित अन्य सामग्री नहीं फेंकने की अपील की। अभियान में पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. पीयूष मालवीय ने बताया कि पारंपरिक तौर पर साख विजर्सन, मूर्ति विसर्जन, प्लास्टिक, चुनरी व रंग आदि फेंकने से नदी का पानी प्रदूषित होता है।
इससे हम सभी को बचना चाहिए। इससे भूजल, जलीय जीव जंतुओं के जीवन को खतरा पैदा होता है। छात्रों ने वहां पर मौजूद लोगों से बात कर उनकी शंका का समाधान किया।