शहर के ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो और वेयरहाउस सहित कई स्थानों में रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीमाओं पर तनाव के बाद बैंक एटीएम से कैश निकालने में लोगों को सोमवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश एटीएम में निजी बैंकों के एटीएम कार्ड रिजेक्ट होते रहे। इस कारण पैसा निकालने के लिए लोगों को एक से दूसरी जगह लगे एटीएम के चक्कर काटने पड़े।
शहर के ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो, बीसी रोड, पुराना शहर सहित कई इलाकों में एटीएम सेवा बाधित रहती है। लोगों का कहना है कि एटीएम खराब चल रहे हैं। अगर एटीएम सेवा दे रहे हैं तो कैश नहीं आ रहा है। कुछ स्थानों के एटीएम में कार्ड रिजेक्ट भी हुए। इस कारण पैसा निकालने में काफी परेशानी आई।
हालांकि, पहले हालात खराब होने के कारण भी एटीएम सेवाएं बाधित रही थीं। अब हालात सामान्य होने के बाद सोमवार को लोगों को परेशानी पेश आई। वेयरहाउस और बिक्रम चौक में लगे एटीएम से भी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा है। बस स्टैंड में दुकान करने वाले राजन गुप्ता ने कहा कि एटीएम में शहरभर में दिक्कत आ रही है। त्रिकुटा नगर में भी कुछ एटीएम बंद रहे हैं।