फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दो दिन 5 बजे तक चलेगा सदन, 11 अप्रैल की कार्यवाही 25 मार्च को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन ने कार्य सलाहकार समिति की सिफारिशों को सर्वसम्मति से पारित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। विधानसभा ने सदन के कार्यसूची से संबंधित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की सिफारिशों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। विधायक एवं समिति के सदस्य मुबारक गुल ने प्रस्ताव पेश किया। अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने रिपोर्ट को ध्वनिमत से पारित किया। सिफारिशों के अनुसार 22 और 24 मार्च 2025 को सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। हालांकि बीते दिन भी कार्यवाही शाम तक चली, जो पारित आदेश में शामिल थी।
कार्यवाही के दौरान दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक एक घंटे का ब्रेक होगा। इसके अतिरिक्त 11 अप्रैल 2025 के लिए निर्धारित सरकारी कार्य को 25 मार्च 2025 के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। सुचारू कार्यवाही की सुविधा के लिए समिति ने यह भी निर्णय लिया है कि यदि मंत्री अनुदान मांगों के लिखित उत्तर पढ़ना चुनते हैं, तो उत्तर सदन के सभी सदस्यों के बीच भी प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन की आवश्यकता पर जोर देते हुए अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने पार्टी नेताओं और मुख्य सचेतकों से सदस्यों को सदन में शिष्टाचार और अनुशासन बनाए रखने का निर्देश देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें