फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कीटनाशकों व उर्वरकों की गुणवत्ता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने समझाया परीक्षण का मैकेनिज्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कीटनाशक व उर्वरकों की घटिया गुणवत्ता की लगातार शिकायतों पर सरकार नजर रखे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर दोनों जगह लैब है, जहां पर सात से आठ दिन में नमूनों की रिपोर्ट आती है। जिन नमूनों की वहां जांच नहीं हो पाती है, उन्हें फिरोजाबाद भेजा जाता है। सदन में ये जानकारी कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने दी।
विज्ञापन

विधायक हिलाल अकबर लोन ने उर्वरक और कीटनाशकों को लेकर बनाई गई कमेटी, लैब की कमी पर सवाल किया था। कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए एक पूरा मैकेनिज्म है, जिसके तहत कीटनाशकों व खाद की जांच होती है। मंत्री ने बताया कि इंफोर्समेंट एजेंसियां लगातार सक्रिय हैं। महीने में पांच-पांच बार नमूने लिए जा रहे हैं। इस बीच विधायक बशीर अहमद वीरी ने उड़ान दस्तों और स्थानीय भाषा में प्रचार-प्रसार के वीडियो जारी करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि 2024-25 के दौरान परीक्षण के लिए कीटनाशकों और उर्वरकों के 3010 और 1065 नमूने एकत्र किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें