फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रोफेसरों का सेवा विस्तार योग्यता, विशेषज्ञता और पात्रता के आधार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उच्च शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने सदन को बताया कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति की आयु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समीक्षा समिति द्वारा बढ़ाई जा रही है। उन्होंने यह जवाब विधानसभा में डॉ. नरिंदर सिंह रैना के प्रश्न पर दिया। मंत्री ने बताया कि प्रोफेसरों का सेवा विस्तार योग्यता, विशेषज्ञता और पात्रता के आधार पर ही होगा।
विज्ञापन

समीक्षा समिति ने पात्र सेवानिवृत्त प्रोफेसरों की सेवा अवधि 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। हालांकि, प्रत्येक वर्ष पूरा होने पर संबंधित कुलपति प्रत्येक मामले में तय मानकों की कसौटी पर प्रोफेसर की योग्यता की समीक्षा करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य चाटुकारिता की संस्कृति को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया में उच्चतम शैक्षणिक और नैतिक मानकों को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 को लागू किया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें