सलारिया बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। क्षेत्र के सुहागपुर गांव में सलारिया बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन धूमधाम साथ किया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में बिरादरी के लोगों ने दाता देवस्थान पर शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
अमर बलिदानी दाता शेर सिंह सलारिया देवस्थान पर सुबह से ही बिरादरी के लोगों ने तैयारी को अंजाम दे दिया था। सुबह देवस्थान को स्नान करवाने के बाद हवन किया गया। इसके बाद देवस्थान के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में दूर दराज के लोगों ने दाता देवस्थान पर पहुंचकर हाजिरी दर्ज करवाई। जम्मू-कश्मीर राज्य के अलावा बाहरी राज्य से भी बिरादरी के लोग दाता दरबार में पहुंचे हैं। इस मौके पर अमर बलिदानी दाता शेर सिंह सलारिया प्रबंधक कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के माथा टेकने से लेकर लंगर तक की सुविधा मुहैया की गई है। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी ने लंगर का आयोजन किया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने अन्न ग्रहण किया है। इस मौके पर बिरादरी की तरफ से बिरादरी के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया है। वार्षिक मेल के मौके पर बच्चों के विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम सिंह सैनी ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह, विधायक राजीव भगत, विधायक गारू राम भगत, विधायक विक्रम रंधावा ने भी देवस्थान पर अपनी हाजिरी दर्ज करवाई है।
इस मौके पर अमर बलिदानी दाता शेर सिंह सलारिया देवस्थान कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड आईजीपी कमल सिंह सैनी ने बिरादरी और अन्य लोगों को वार्षिक मेल की शुभकामनाएं दी।