फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू और श्रीनगर ‘स्मार्ट सिटी’ के लिए दावे पेश

Wed, 05 Aug 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ सेक्रेटरी इकबाल खांडे की अध्यक्षता में बुधवार को दि स्टेट लेवल हाई पावर स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें दोनों निगमों के आयुक्तों ने केंद्रीय हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के आब्जर्वर के सामने ‘स्मार्ट सिटी’ जम्मू और श्रीनगर में बनाने के दावे पेश किए हैं। बैठक में श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त और जम्मू नगर निगम के कमिश्नर सौजन्य शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कमिश्नर सौजन्य शर्मा के मुताबिक दिल्ली से आए आब्जर्वर ने उन्हें तथा श्रीनगर के आयुक्त को अलग-अलग फार्म दिए, जिसमें उन्होंने अपने-अपने कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र किया। फार्म में यूजर्स चार्जेस, पापुलेशन और प्रापर्टी टैक्स सहित अन्य सभी सुविधाओं को शामिल करके बताया गया।

दोनों फार्म आब्जर्वर को दिए गए, जिन्हें देखने के बाद आब्जर्वर ने उन्हें अपने पास रख लिया, जबकि दोनो फार्म को निगम आयुक्तों ने इस कद्र भरा था कि स्मार्ट सिटी का दावा किया जा सके। आब्जर्वर ने श्रीनगर और जम्मू दोनों में स्मार्ट सिटी होने के लिए लिखा है। अब मात्र केंद्र से मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन


निगम आयुक्त सौजन्य शर्मा के मुताबिक स्मार्ट सिटी में अनुशासन होगा। जगह-जगह पर आधुनिक सुविधाएं होंगी। लोगों को घर से बाहर निकलने के बाद न के बराबर दिक्कतें होंगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के लिए पैसा भी केंद्र की ओर से दिया जाएगा। यूनियन गवर्नमेंट आफ इंडिया ने देश के सौ शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है, इसके लिए कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें