फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: फिर बदलेगा मौसम, मैदानी इलाकों में बारिश, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Tue, 23 Apr 2024 04:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में 26 से 28 अप्रैल के बीच आम तौर पर बादल छाए रहने और अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
श्रीनगर (फाइल) - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और भद्रवाह को छोड़कर पूरे प्रदेश में रात का तापमान बढ़ गया, लेकिन मंगलवार को यह सामान्य से नीचे रहा। 25 अप्रैल तक पूर्वानुमान में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, दोपहर में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश या ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया कि 26 से 28 अप्रैल के बीच आम तौर पर बादल छाए रहने और अधिकांश क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। अप्रैल के अंत में विशेष रूप से 29 से 30 अप्रैल तक आमतौर पर कई स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ बादल छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें