फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir weather: कोहरे के बीच चार डिग्री जम्मू का पारा, कंपकंपा देने वाली ठंड

Sat, 18 Dec 2021 02:10 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। धुंध के कारण जम्मू एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचने वाली छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे गिर गया है। 
 
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड बढ़ने के साथ डल झील में छाई धुंध। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में शरीर कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कोहरे के साथ जम्मू जिले में ही न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री पहुंच गया है। इससे एयरपोर्ट पर सुबह पहुंचने वाली छह उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पारा सामान्य से छह डिग्री नीचे गिर गया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।

विज्ञापन


लेह और कारगिल में दिन और रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बारिश न होने से सेहत भी गड़बड़ा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं। जम्मू में सुबह और रात को कोहरे के कारण कुछ दूरी पर भी देखना मुश्किल हो रहा है।

ठंड का असर बाजार पर भी पड़ा है, लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। संभाग के बनिहाल में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6, बटोत में माइनस 1.5, कटड़ा में 3.5 और भद्रवाह में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में शीतलहर से जिंदगी की रफ्तार थम गई है, लोग घरों में दुबके हैं।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। श्रीनगर में पारा सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर माइनस 3.8 डिग्री पहुंच गया है। सभी जिलों में न्यूनतम पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 और गुलमर्ग में माइनस 8.6 डिग्री दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा में पारा माइनस 4.4 और काजीगुंड में माइनस 3.2 चल रहा है। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 12.1 और दिन का पारा माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 11.6 और दिन का माइनस 4.2 डिग्री चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें