दिल्ली में वीरवार को जम्मू-कश्मीर के नेताओं की हुई सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मिशन कश्मीर के तहत गुपकार गठबंधन के साथ ही कांग्रेस को भी साधा। सत्ता में आने पर 370 व 35ए पर पुनर्विचार करने की कांग्रेस की बात को बैठक में कोई तवज्जो नहीं मिली। जम्मू-कश्मीर के सभी हितधारकों के साथ ही पाकिस्तान से भी बात करने की महबूबा की मांग परवान नहीं चढ़ सकी। दिल्ली दरबार ने कश्मीर आधारित दलों के विश्वास को भी जीतने की कोशिश की।