फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दो युवा आतंकी संगठन में हुए शामिल, आतंकी का शव कब्रगाह से निकाल परिवार वालों को सौंपा

Sun, 28 Apr 2019 03:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/ बांदीपोरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

घाटी में दो और युवा आतंकी संगठन में शामिल हुए हैं। दोनों के हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल हकीकत का पता लगाने में जुटीं हैं। 

विज्ञापन


दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के टुकरु गांव के शकील अहमद डार उर्फ अबु वासिफ का फोटो वायरल हुआ है। इसके अनुसार हिजबुल मुजाहिदीन में वह 21 अप्रैल से शामिल हुआ है। इसके साथ ही अनंतनाग के केपी रोड के फैसल नजीर मीर का फोटो वायरल हुआ है। बताते हैं कि वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है। हालांकि, इन दोनों के बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

आतंकी का शव कब्रगाह से निकाल परिवार वालों को सौंपा
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मारे गए एक आतंकी का शव कब्रगाह से निकालकर परिवार वालों को सौंपा गया। सोपोर में 22 फरवरी को तीन आतंकी मुठभेड़ में मार गिराए गए थे, जिन्हें 24 फरवरी को दफना दिया गया था। बांदीपोरा के काजीपोरा के एक परिवार ने दावा किया था कि मारा गया आतंकी रमीज अहमद मीर है। इसके बाद उसका डीएनए परीक्षण किया गया। डीएनए सैंपल मिलने के बाद शनिवार को शव निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें