फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी

Sat, 24 Apr 2021 02:09 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, जम्मू

सार

आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश में उन पर करीब 15 गोलियां चलाईं जिसके बाद वे पाकिस्तान की ओर लौट गए
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके दो पाकिस्तानी ड्रोन शनिवार तड़के भारतीय सीमा में घुस आए और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उन पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि तड़के साढ़े चार और पौने पांच बजे के बीच आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों ने ड्रोनों को मार गिराने की कोशिश में उन पर करीब 15 गोलियां चलाईं जिसके बाद वे पाकिस्तान की ओर लौट गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान ड्रोनों का इस्तेमाल हथियार और मादक पदार्थ गिराने के लिए करता रहा है। यह ताज़ा कोशिश ऐसे समय में हुई है जब जम्मू-कश्मीर में सरहद पर शांति है। भारत और पाकिस्तान 24 और 25 फरवरी की दरमियानी रात से 2003 के संघर्ष विराम समझौते को बरकरार रखने पर सहमत हुए थे जिसके बाद सीमा पर शांति कायम हुई।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अरनिया के जब्बोवाल और विक्रम सीमा चौकी क्षेत्रों के ऊपर दो ड्रोन मंडराते हुए दिखे। बीएसएफ के जवानों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद वे वापस पाकिस्तान की तरफ लौट गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए खोज अभियान चलाया जा रहा है कि ड्रोनों ने पाकिस्तान की तरफ लौटने से पहले कुछ गिराया तो नहीं है। अधिकारी ने बताया कि अब तक कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान की साजिश पर डीजीपी ने कही ये बात

इस मामले में प्रदेश के डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से कुछ इलाकों में बार-बार ड्रोन के जरिए हथियार गिराने की कोशिशें की गई हैं। हमने उनकी कोशिशों को नाकाम किया है। संघर्षविराम पर बनी सहमति के बाद बॉर्डर पर बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें