भूस्खलन में मरने वालों में दो की हुई पहचान
1-ज्योति शर्मा, दिल्ली
2-अशोक महतो, बिहार
ये हुए घायल
1- मंसुख लाल, गुजरात
2-रियाज अहमद वागे, अनंतनाग
3-आरिफ हुसैन, कोकरनाग
यात्रा ट्रैक पर तीन अन्य यात्रियों की भी हुई मौत
जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शन को गए तीन अमरनाथ यात्रियों की मंगलवार को मौत हो गई। इसमें दो आंध्र प्रदेश और एक उत्तराखंड के हैं। आंध्र प्रदेश के फिवालायम की महिला श्रद्धालु थोटा राधानाम (75)की बालटाल बेस कैंप के सामुदायिक किचन में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मौत हार्ट अटैक से हुई है।
एक अन्य आंध्र प्रदेश निवासी राधा कृष्णा शास्त्री (65) की पवित्र गुफा के पास संगम क्षेत्र में हृदयगति रुकने से मौत हुई। दोनों शवों को बालटाल बेस कैंप में औपचारिकताएं पूरी करके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। एक अन्य घटना में उत्तराखंड निवासी पुष्कर जोशी गत दिवस बारीमार्ग और रेलपतरी के बीच वाले क्षेत्र में पहाड़ों से पत्थर गिरने से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।