फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गवर्नर राज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस समेत 16 अफसर बदले

Wed, 04 Jul 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नर राज में भारी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके तहत जम्मू सहित कई जिलों के डीसी बदल दिए गए हैं। 16 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिसमें 12 आईएएस व चार केएएस अफसर हैं। 
विज्ञापन


आईएएस अफसर और जेकेएसएसबी के चेयरमैन सिमरनदीप सिंह को डीसी डोडा बनाया गया है। अब तक इस पद पर रहे भवानी रकवाल को डिवकाम कार्यालय में प्रतीक्षारत रखा गया है। डीसी राजोरी डा. शाहिद इकबाल चौधरी को बांदीपोरा का डीसी बनाया गया है। 

अब तक इस पद का एडीसी खुर्शीद अहमद सनई के पास अतिरिक्त चार्ज था। निदेशक शहरी निकाय सुषमा चौहान सांबा की डीसी बनाई गई हैं। अब तक डीसी रहे राजिंदर सिंह तारा को प्रतीक्षारत रखा गया है। 
विज्ञापन


जम्मू नगर निगम के कमिश्नर रमेश कुमार को डीसी जम्मू बनाया गया है, जबकि कुमार राजीव रंजन को प्रतीक्षारत रखा गया है। डीसी पुंछ मोहम्मद एजाज को शाहिद इकबाल की जगह डीसी राजोरी बनाया गया है। एडीसी कुपवाड़ा राहुल यादव को डीसी पुंछ के पद पर भेजा गया है। 
 
विज्ञापन

राजस्व विभाग के फाइनेंशियल कमिश्नर डा. असगर हसन समून को प्रमुख सचिव पशुपालन, जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल की चेयरपर्सन सरिता चौहान को कमिश्नर सेक्रेटरी उच्च शिक्षा बनाया गया है। अब तक इस पद का अतिरिक्त र्काभार मोहम्मद जावेद खान के पास था। 

पशुपालन विभाग के  कमिश्नर सेक्रेटरी राज कुमार भगत को कमिश्नर सेक्रेटरी जनजातीय मामले, जनजातीय मामलों की सचिव सलमा हमीद को चेयरपर्सन-जेके स्पेशल ट्रिब्यूनल, स्कूल शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी फारूक अहमद शाह को सेक्रेटरी पीएचई बनाया गया है। 

पीएचई विभाग के सेक्रेटरी एम राजू को कमिश्नर कार्मिशियल टैक्स के पद पर भेजा गया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर शौगात विश्वास को परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव तथा रिगजिन सेम्फेल को स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। 


केएएस अफसर शौकत डीसी शोपियां बनाया गया है। अब तक इस पद पर रहे गज्जनफर अली को प्रतीक्षारत रखा गया है। कमिश्नर कार्मिशियल टैक्स शमीम अहमद वानी को डीसी कुलगाम के पद पर भेजा गया है, जबकि अब तक इस पद पर रहे सज्जाद हुसैन गनई प्रतीक्षारत रखे गए हैं। 

डिप्टी लेबर कमिश्नर नई दिल्ली इंदू कनवाल को डायरेक्टर रूरल सेनिटेशन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। यहां तैनात मोहम्मद नजीर शेख को प्रतीक्षारत रखा गया है। प्रतीक्षारत जहांगीर हाशमी को अतिरिक्त सचिव योजना विभाग बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें