फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: आज रात से सफर होगा महंगा, दस फीसदी बढ़ेगा टोल टैक्स, जानें लखनपुर में कितना देना होगा भुगतान

Fri, 31 Mar 2023 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सभी टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्य रात्रि बारह बजे से टोल करीब दस फीसदी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
Road - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ती महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगने जा रहा है। आज रात से देश सहित प्रदेश में सफर महंगा होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में स्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सभी टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्य रात्रि बारह बजे से टोल करीब दस फीसदी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


एनएचएआई के क्षेत्रीय निदेशक रोहिन गुप्ता के अनुसार देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में भी 31 मार्च की मध्यरात्रि से टोल बढ़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को टोल टैक्स के लिए अब जेब कुछ और ढीली करनी होगी।

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के लखनपुर टोल प्लाजा पर एक तरफ से यात्रा के लिए कार-वैन पर 100 रुपये, लाइट कमर्शियल वाहन 165 रुपये, दो एक्सल ट्रक-बस 345 रुपये, तीन एक्सेल कमर्शियल वाहन 375 रुपये, चार से छह एक्सेल तक के बड़े वाहन 540 रुपये और सात एक्सेल और उससे बड़े वाहन पर 660 रुपये टोल टैक्स देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें