फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 05 Sep 2020 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डिगडोल इलाके में मुर्गियों से लदा ट्रक खाई में गिरने से चालाक और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह चार बजे रामबन से रामसू की ओर जा रहा मुर्गियों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से चालक सहत दो लोगों की मोके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

घटना की जानकारी के बाद एसएचओ रामबन सुनील शर्मा पुलिस और स्थानीय लोगों की मदत से बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों में चालक की पहचान रऊफ अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक और मोहम्मद उस्मान मन्हास पुत्र ऐयाज मन्हास दीनू निवासी मगरकोट रामसू जिला रामबन के रूप में हुई है। इस हादसे में सैकडों मुर्गियों की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः Teachers' Day 2020: कोरोना काल में इन गुरुओं ने पेश की मिसाल, पढ़िए 'वारियर बने विद्वानों' की कहानी

वहीं एक अन्य सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा ट्रक बनिहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमबलवास इसके में सुबह 6 बजे अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक मयस्सर अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी पुलवामा कश्मीर की मौत हो गई। जबकि बासद अहमद और फुरकान अल्ताफ अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बनिहाल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें