फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: हंदवाड़ा में फिर आतंकी हमला, सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद

Mon, 04 May 2020 08:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
Martyred soldiers - फोटो : crpf
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार की शाम आतंकियों के हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए। चार अन्य जवान घायल भी हुए हैं। कार सवार दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ जवानों की जवाबी कार्रवाई से दहशतगर्द मौके से भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। 

आतंकियों ने हंदवाड़ा के वंगाम इलाके में तैनात सीआरपीएफ पार्टी पर शाम को लगभग पौने छह बजे हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें सात जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान गोलीबारी में हाजिम भट नाम के एक लड़के की भी मौत हो गई, लेकिन इसके शव को परिजनों के सुपुर्द नहीं किया गया।  
 
इस घटना के बाद सीआरपीएफ,  सेना और पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को तलाशने के लिए एक तलाशी अभियान भी शुरू किया गया। 

 
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस इलाके से सटे क्रालगुंड इलाके का एक आतंकी घनी भाई क्रालगुंड और आस-पास के इलाकों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। उसने कुछ साल सक्रिय रहने के बाद सरेंडर कर दिया था। 

अब पिछले डेढ़ साल से दोबारा सक्रिय हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हमले में वह शामिल रहा होगा। सीआरपीएफ  के प्रवक्ता पंकज सिंह ने बताया कि हमले में तीन जवान शहीद हुए हैं। 

दो दिनों में आठ जवान हुए शहीद
पिछले दो दिनों में सुरक्षाबलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उसके आठ जवान शहीद हो गए हैं। 24 घंटे पूर्व ही हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसमें पाकिस्तानी लश्कर कमांडर हैदर और एक स्थानीय आतंकी को मार गिराया गया था। लेकिन इसमें सेना के कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, एसआई सगीर काजी सहित सेना के और दो जवान शहीद हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें