फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कारगिल जा रही एसयूवी हिमस्खलन में फंसी, सुरक्षाबलों ने छह को बचाया

Sun, 29 Nov 2020 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
बर्फ में दबा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच दिन बाद खुले श्रीनगर-लेह हाईवे पर शनिवार को सोनमर्ग से कारगिल जा रही एक एसयूवी (जेके07/4499) हिमस्खलन की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 122 आरसीसी के जवान मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसी दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। कुछ ही घंटे में गाड़ी में फंसे छह लोगों को निकाल लिया गया। जबकि देर रात को गाड़ी को निकाला गया। 

बताया जाता है कि  जिस समय यह हादसा हुआ तब इस गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जवानों द्वारा सभी 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को निकाला गया।
विज्ञापन


बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि सभी लोगों को बीआरओ कैम्प में खाने और रहने की सुविधा प्रदान की गई है। 
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि सनिवार को 600 गाड़ियां सोनमर्ग से कारगिल की ओर जानी थी लेकिन केवल 308 ही जोजिला पार कर पाईं। अन्य गाड़ियों को वापस सोनमर्ग सुरक्षित पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें