फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की खेल नीति की घोषणा जल्द: रिजिजू करेंगे खेलो इंडिया सेंटर व वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन

Sat, 10 Apr 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
किरण रिजिजू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू दो दिवसीय दौरे के तहत शनिवार को श्रीनगर में खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा वाटर स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन


रिजिजू ने कहा कि प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि देश का नाम रोशन किया है। खेल चरित्र निर्माण में सहायक है जिससे राष्ट्र निर्माण को मजबूती मिलती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर में और ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे, ताकि युवाओं को और अधिक तराशा जा सके।

प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश की खेल नीति की घोषणा जल्द होगी। इससे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सबसे अधिक लाभ पहुंचेगा। कार्यक्रम में इंशा बशीर पारा, आदिल तेली, काबरा अल्ताफ, जबीना अख्तर आदि खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक अहमद खान भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनानी शोध संस्थान का किया दौरा

दो दिवसीय दौरे के तहत रिजिजू ने यूनानी मेडिसिन क्षेत्रीय शोध संस्थान केंद्र का दौरा कर संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल की। साथ ही टेस्टिंग लैब में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जाना। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री, रेडियोलॉजी, फोटोकेमेस्ट्री, हिस्टोलॉजी तथा अन्य लैब की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर इलाज की उपलब्ध सुविधाओं के बाबत बात की। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने संस्थान को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें