फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, हंदवाड़ा के नौगाम में घुसपैठ कर रहे दो आतंकी ढेर

Sat, 11 Jul 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मारा गया आतंकी इदरीस भट (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हरकतें देखी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। इस दौरान घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया। जिनसे दो एके-47 और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। मारे गए आतंकियो में से एक आतंकी की पहचान इदरीस भट के रूप में हुई है। वह लश्कर का आतंकी था। जोकि साल 2018 में पाकिस्तान चला गया था। दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि घाटी में पांच अगस्त से पहले व्यापक हिंसा की साजिश आतंकी तंजीमों ने रची है। अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर यह षड्यंत्र सीमा पार से रचा गया है। जम्मू-कश्मीर में कई नेता आतंकियों के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग 

विज्ञापन

नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में हैं आतंकी

इसके तहत नेताओं, पंचायत नुमाइंदे और सुरक्षाबलों के जवानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पांच अगस्त से पहले आतंकी संगठनों की ओर से कश्मीर में पाकिस्तान की शह पर कई वारदातें अंजाम दी जा सकती हैं। इसमें खासकर नेताओं व पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले किए जा सकते हैं।

पुलिसकर्मियों को अगवा कर उन्हें नौकरी छोड़ने के लिए धमकाया जा सकता है। इसके साथ ही कश्मीरी पंडितों व अन्य बाहरियों को धमकी दी जा सकती है। सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान यह सब इसलिए करवाएगा ताकि...

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान यह सब इसलिए करवाएगा ताकि वह दुनिया को बता सके कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में बहुत कुछ नहीं बदला है। इससे पहले भी वह कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर 370 हटाने का विरोध दर्ज करा चुका है।

सबसे ज्यादा संवेदनशील दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर है। कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की अनंतनाग में हत्या के बाद न केवल कश्मीरी पंडितों बल्कि आम पंचायत प्रतिनिधियों में भी खौफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें