जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आईईडी बम बरामद हुआ है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने हबदीपोरा शोपियां में एक संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जो एक IED जैसी दिख रही थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
वहीं दूसरी तरफ एक दिन पहले कुलगाम जिले के कोईमुह में सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सड़क किनारे आईईडी बरामद की। एक अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षाबलों ने पुलिस को जानकारी दी और एहतियतान शोपियां-अनंतनाग मार्ग पर दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया।
इस बीच पुलिस का बम निरोधक दस्ता पहुंचा और आईईडी को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से बच गया। इसके बाद यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।