फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

Sun, 22 Nov 2020 10:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने जैश ए मोहम्मद के एक आतंकी को पकड़ लिया है। उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के चटपोरा बोलेरा इलाके से त्राल निवासी नसीर अहमद डार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गोला बारूद और हथियार सुरक्षाबलों को मिले हैं। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

अवंतीपोरा पुलिस ने जैश के दो मददगारों को किया गिरफ्तार
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो मददगारों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों की शिनाख्त वागड़ त्राल के बिलाल अहमद चोपान और छतलाम पांपोर के मुरसलीन बशीर शेख के तौर पर हुई है। 

उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि यह दोनों पांपोर और त्राल के इलाके में सक्रिय आतंकियों को रहने और खाने पीने की सुविधा के साथ-साथ हथियारों को लाने ले जाने व अन्य सुविधाएं प्रदान करा रहे थे। यह दोनों आतंकियों को सुरक्षाबलों की मूवमेंट की जानकारी भी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें