मीरा साहिब। गांव सौहजना में उस समय भावुक और हैरान कर देने वाला घटनाक्रम देखने को मिला, जब जिस युवक को मृत समझकर पूरा गांव शोक में डूब गया था, वह बाद में सकुशल गांव लौट आया। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया था। सूचना के आधार पर किसी अन्य व्यक्ति के शव को युवक का समझ लिया गया, जिससे पूरे गांव में भ्रम की स्थिति बन गई
बताया जा रहा है कि बाद में युवक स्वयं गांव पहुंच गया। उसे जीवित देखकर परिजन और ग्रामीण पहले तो स्तब्ध रह गए, फिर राहत की सांस ली। हालांकि इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि जिस शव को युवक का समझा गया था, वह आखिर किसका था। मामले की सही पहचान और परिस्थितियों की जांच किए जाने की मांग की जा रही है। पूरे दिन गांव में असमंजस और चर्चा का माहौल बना रहा। जिसे मृतक समझा जा रहा था उसका नाम 22 वर्षीय विशाल कुमार उर्फ बाबा निवासी गांव सौहजना घर से दो दिन पहले बाडी ब्राहमणा में सिक्योरटी गार्ड के तौर पर कार्य करने पर घर से गया था। रविवार शाम के आठ बजे गांव में किसी ने संदेश भेजा की विशाल की विश्नाह क्षेत्र में दुर्घटना में जान चली गई और शव जीएमसी में पड़ा है। गांव के अशोक कुमार व उसके चाचा मनोज कुमार गांव के लोगो के साथ जीएमसी पहुंचने पर शव देखने कहा गया सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। सोमवार को जव शव लेकर घर जा रहे थे विशाल को किसी ने बताया कि तेरे घर में मातम पसरा हुआ है। विशाल ने कहा कि फोन खराब होने पर मां रीता से बात नही हो पाई और वह ठीक ठाक है। इस दौरान गांव के लोगों ने विशाल के अंतिम संस्कार के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। ग्रामीणों नं कहा कि शव की पहचान में गलती होने पर इस प्रकार की घटना घटी।