स्मॉल एंड टाइनी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान हरबिंदर सिंह ने कहा कि बजट में जम्मू कश्मीर में 50 लाख से कम वाले माइक्रो औद्योगिक इकाइयों को अधिक प्रोत्साहित करने का प्रावधान लाया जाए, बल्कि माइक्रो उद्योग के लिए बजट में अलग से पैकेज घोषित किया जाए। बजट में छोटे उद्योगों को अधिक प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए, जिसमें बड़े उद्योग लगाकर अधिकतर छोटी औद्योगिक इकाइयों को जोड़कर रोजगार के साधन पैदा किए जाएं।
कोरोना से प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र को मिले विशेष पैकेज
चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि बजट में औद्योगिक विकास योजना के अलावा जम्मू संभाग में पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए नए प्रोजेक्ट दिए जाएं। जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन और कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुई परिस्थितियों में जम्मू संभाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इसके लिए विशेष पैकेज घोषित करके औद्योगिक व अन्य क्षेत्रों के लोगों को राहत दी जाए। इसके साथ आयकर लिमिट को बढ़ाया जाए।