फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो का आयोजन

Mon, 15 Mar 2021 09:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर, जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

पर्यटन विभाग और ट्रैवल एजेंट सोसायटी ऑफ कश्मीर के सहयोग से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए चेन्नई में रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें 160 ट्रैवल एजेंटों के साथ मुख्य ट्रैवल बॉडीज के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। अतिरिक्त सचिव पर्यटन वसीम राजा ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षमताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    
विज्ञापन


इस बीच स्थानीय ट्रैवल ट्रेड से संवाद चर्चा की गई। इसमें उनसे पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं पर सुझाव मांगे गए। रोड शो में विभिन्न शख्सितों के साथ निदेशक सूचना व पीआर तमिलनाडु बासकर्ण आदि शामिल हुए। पर्यटन विभाग के देश के विभिन्न हिस्सों में 21 रोड शो कर रहा है। इस बीच मरीना बीच पर छोटी मैराथन का आयोजन भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें