फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी में भाजपा को छह और झटके, आतंकी हमलों के बाद बारामुला और गांदरबल में नेताओं के इस्तीफे

Wed, 12 Aug 2020 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
घाटी में राजनीतिक दलों के नेताओं पर आतंकी हमलों के बाद से इस्तीफों का दौर जारी है। उत्तरी और मध्य कश्मीर के बारामुला और गांदरबल जिले से पिछले 24 घंटो के दौरान 6 और भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस्तीफा देने वालों में गुलमर्ग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष आबिद हुसैन और बारामुला से आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद मीर शामिल हैं। इसके अलावा गांदरबल जिले से भी कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। 

पार्टी से अपना कोई भी संबंध न होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक अहमद खान, उपाध्यक्ष फिरोज अहमद मल्ला, सचिव मुद्दसिर अहमद नजार, मोहम्मद सादिक टिपलू शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं इस बीच मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कई जिलों से पंचायत सदस्यों, बीडीसी चेयरपर्सन, म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्यों को पिछले दो दिनों से लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों को घरों पर सुरक्षा मुहैया करवाना संभव नहीं है, इसलिए फिलहाल इन लोगों को गुलमर्ग के कुछ होटलों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहां उनके लिए पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें