फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हिमस्खलन, फंसे 10 पुलिसकर्मियों को बचाने के प्रयास तेज

Fri, 08 Feb 2019 11:55 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में हिमस्खलन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
बचावकर्मियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग में जवाहर सुरंग के निकट हिमस्खलन के कारण पुलिस चौकी में फंसे 10 पुलिसकर्मियों को बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव दल आज सुबह हिमस्खलन वाले स्थान के पास पहुंच गया है, वहां फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि कुलगाम जिले में गुरुवार को जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर हिमस्खलन हुआ। सुरंग के निकट चौकी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी हिमस्खलन से पहले वहां से सुरक्षित निकल गए, जबकि 10 पुलिसकर्मियों के वहां फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर घाटी में बुधवार से ही बर्फबारी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कुलगाम जिले में सबसे अधिक हिमपात हुआ हैं। जिले के कुछ हिस्सों में पांच फुट तक बफबारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें