सूची तैयार, जमात के लिए काम करने वाले सबसे अधिक कर्मचारी शिक्षा विभाग में सेवारत। पिछली सरकारों के कार्यकाल में प्रशासन में फैल चुकी देश विरोध की जड़ें काटने का काम शुरू। वहीं अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गलत ठहराया है। साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 कर्मचारियों को शनिवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पाकिस्तान, अलगाववाद और आतंकी समर्थकों की पिछली सरकारों में प्रशासन में गहराई तक पहुंच गई जड़ों को एक-एक कर प्रदेश सरकार ने काटना शुरू कर दिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसके लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया है। सभी विभागों से संदिग्धों की सूची तलब की गई है। बताया जा रहा है कि फिलहाल 300 से अधिक दागी कर्मचारी चिह्नित किए जा चुके हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इनमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 कर्मचारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि 11 सरकारी कर्मचारियों को मामूली आधार पर बर्खास्त करना आपराधिक है। संविधान को कुचलकर केंद्र सरकार छद्म राष्ट्रवाद की आड़ में जम्मू-कश्मीर के लोगों को लगातार शक्तिहीन कर रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी नीतिगत फैसले कश्मीरियों को दंडित करने के एकमात्र उद्देश्य से लिए जाते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
जम्मू-कश्मीर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाहुद्दीन के दो बेटों समेत 11 कर्मचारियों को शनिवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। ये सभी देशविरोधी गतिविधियों और आतंकियों की मदद में शामिल रहे हैं। सरकार की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पाकिस्तान की शरण में पल रहे हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद अहमद शकील और शाहिद यूसुफ टेरर फंडिंग मामले में शामिल रहे हैं। एनआईए ने दोनों को ट्रैक करने के बाद उनका ट्रायल किया था। इसमें पाया गया था कि दोनों हिजबुल के लिए पैसे एकत्रित करते थे। हवाला के जरिये फंड भी ट्रांसफर करते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बारामुला और श्रीनगर में कई स्थानों पर आईएसआईएस फंडिंग मामले में एनआईए की छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। अनंतनाग में एनआईए की कार्रवाई के दौरान एएसपी अनंतनाग भी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....
जम्मू संभाग के कटड़ा शहर में संदिग्धों के प्रवेश की जांच करने के लिए प्रवासी, पोनी पोर्टर्स, कस्बों के लोगों के सत्यापन और जनगणना पर काम किया जाएगा। यह बात डीआईजी उधमपुर, रियासी रेंज सुलेमान चौधरी ने कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ की सुरक्षा पर आयोजित बैठक में कही। इस मौके पर एसएसपी रियासी शैलेंद्र सिंह कमांडेंट सीआरपीएफ, एएसपी कटरा, सेना, रेलवे और अधिकारी मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें....