फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: घाटी में राजनीतिक सरगर्मी तेज, फारूक कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श

Sun, 20 Jun 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

फारूक ने भी पार्टी नेताओं के साथ मंथन किया शुरू। केंद्र के बुलावे पर पीडीपी की पीएसी ने पार्टी अध्यक्ष पर फैसला लेने का अधिकार का छोड़ा। नेकां प्रमुख ने सांसदों व वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ की चर्चा, पीएजीडी की बैठक 22 को।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर कश्मीर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पीडीपी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को केंद्र के आमंत्रण पर बैठक में शामिल होने या न होने पर फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया। नेकां प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी अपने सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रायशुमारी की। वहीं, पीपुल्स अलायंस फार गुपकार डिक्लरेशन (पीएजीडी) की बैठक 22 जून को होने की संभावना है।
विज्ञापन


पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के गुपकार इलाके में स्थित फेयरव्यू आवास पर दो घंटे तक चली पीएसी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सैयद सुहैल बुखारी ने बैठक के बाद महबूबा के आवास के बाहर पत्रकारों से कहा कि पीएसी ने सर्वसम्मति से मामले पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार पार्टी अध्यक्ष को दिया है। पीएजीडी की बैठक मंगलवार को होगी जहां सदस्य दल मुद्दे पर चर्चा करेंगे और फि र इस पर अंतिम फैसला लेंगे कि प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई बैठक में भाग लेना है या नहीं।

उन्होंने कहा कि दो दिनों के बाद पीएजीडी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। गठबंधन के सदस्य अपने सुझाव देंगे और उसके बाद बैठक में शामिल होने पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी के एक नेता ने बताया कि वीरी और पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सैयद सुहैल बुखारी बैठक में मौजूद रहे जबकि अन्य नेता वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए। पीएसी के अब्दुल रहमान वीरी, सरताज मदनी, गुलाम नबी लोन हंजूरा, महबूब बेग, नईम अख्तर, सुरिंदर चौधरी, यशपाल शर्मा, मास्टर तस्सदुक हुसैन, सोफी अब्दुल गफ्फार, निजामुद्दीन भट, आसिया नकाश, फि रदौस अहमद टाक, खुर्शीद आलम और एडवोकेट यूसुफ  भट सदस्य हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: उद्घाटन के पांच माह बाद भी शुरू नहीं हुआ नया बस स्टैंड, पुराने बस स्टैंड की हालत खस्ता
विज्ञापन

वहीं, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र की ओर से मिले वार्ता के निमंत्रण को लेकर रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी। उन्होंने पार्टी के सांसदों मोहम्मद अकबर लोन व हसनैन मसूदी से बात की। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पूरे मामले पर विचार-विमर्श किया। पार्टी के एक नेता ने बताया कि फारूक ने 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए मिले निमंत्रण के मुद्दे पर चर्चा की।

परामर्श प्रक्रिया जारी है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा पार्टी नेताओं के साथ चर्चा पूरी कर लेने के बाद पीएजीडी की एक बैठक होगी जहां सदस्य दल इस मुद्दे पर चर्चा कर सामूहिक फैसला करेंगे। बैठक में पार्टी महासचिव अली मोहम्मद सागर, कश्मीर संभाग के अध्यक्ष नासिर असलम वानी, चौधरी मोहम्मद रमजान, शेख मुस्तफा कमाल, मियां अल्ताफ , मुबारक गुल, सकीना इट्टू, खालिद नजीब सोहरावर्दी उपस्थित थे।

आज भी फारूक पार्टी नेताओं संग करेंगे चर्चा
बैठक के बाद संभागीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं के साथ परामर्श प्रक्रिया शुरू की है और ये बैठकें कल भी जारी रहेंगी। रविवार की सुबह कुछ वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की गई। वह शाम और कल सुबह कुछ और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सोमवार तक तस्वीर साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि नेकां ने इस मुद्दे पर किसी भी फैसले पर पहुंचने के लिए कोई संगठित बैठक अब तक नहीं बुलाई है। उन्हें नहीं पता कि गुपकार गठबंधन की बैठक होगी भी या नहीं और होगी तो कब, लेकिन यदि होती है तो इस मुद्दे पर वहां पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें