स्थानीय पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ठग किरण पटेल को लेकर शनिवार को अहमदाबाद पहुंचेगी। पटेल को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया था, जहां उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश किया था, जिसे जांच में फर्जी पाया गया था।
श्रीनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की मंजूरी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वीरवार को पटेल को गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया था। गुजरात पुलिस अपराध शाखा की एक टीम सड़क मार्ग से पटेल को अहमदाबाद ला रही है। अपराध शाखा ने कहा कि शनिवार तड़के दो बजे टीम के अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पटेल को 3 मार्च को श्रीनगर में एक पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया था। फर्जी अधिकारी बनकर वह तीसरी बार कश्मीर पहुंचे पटेल ने पुलिस सुरक्षा भी ले रखी थी। उसने कहा था कि केंद्र सरकार ने दक्षिण कश्मीर में सेब के बगान खरीदने वालों की पहचान करने की जिम्मेदारी उसे सौंपी है।
अहमदाबाद पुलिस ने पटेल और उसकी पत्नी मालिनी के खिलाफ 22 मार्च को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। दोनों पर एक वरिष्ठ नागरिक के बंगले पर कब्जा करने का भी आरोप है।