फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू-कश्मीर पुलिस होगी हाईटेक, अपने बेड़े में शामिल करेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस वाहन

Mon, 14 Nov 2022 04:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
jk police
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस खुद को हाईटेक बनाने तथा आतंकवाद रोधी अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वाहनों को अपने बेड़े में शामिल करेगी। इसमें बारूदी सुरंग प्रतिरोधी सात वाहन (एमपीवी), दूर से परिचालित किए जाने वाले पांच वाहन (आरओवी) और 18 वाहन जांच प्रणालियां (यूवीएसएस) खरीदेगी। ये विशेष वाहन और उपकरण आतंकवाद रोधी अभियानों में लगी जम्मू-कश्मीर पुलिस की सुरक्षा और निगरानी क्षमता को बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने हाल में सुरक्षा उपकरण और वाहन खरीदने के लिए सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) पोर्टल पर निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन वाहनों के जरिये पुलिसकर्मियों को आईईडी और बारूदी सुंरगों के जरिये होने वाले हमलों से बचाया जा सकेगा। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा विस्फोटों को निष्प्रभावी करने वाली दो बम बॉस्केट भी हासिल करने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी से बचाव के लिए 260 कवच (शील्ड) के लिए भी निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। अधिकारी ने बताया कि इन सब सुरक्षा उपकरणों से पुलिस टीम और अधिक सशक्त होगी तथा आतंकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें