फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, सुर्खियों में हैं ये दो पुलिसवाले

Sat, 07 Dec 2019 04:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के उधमपुर में पुलिस पोस्ट टिकरी में तैनात हेड कांस्टेबल शिवदर्शन सिंह और एसपीओ रणजीत सिंह सुर्खियों में हैं। लोगों के बीच उनके चर्चे हो रहे हैं। जिसको भी उनकी ईमानदारी पता चली वह प्रशंसा करते नहीं थका।

विज्ञापन


बता दें कि हेड कांस्टेबल शिवदर्शन सिंह और एसपीओ रणजीत सिंह को सड़क पर मिले एक बैग में चार लाख रुपये की नगदी थी। पुलिस जवानों ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बैग के मालिक की खोज की और उचित सत्यापन के बाद पैसों से भरे बैग को उसके मालिक अमृत पाल सिंह पुत्र सुलखान सिंह निवासी आदर्श कालोनी उधमपुर को सौंप दिया।

ईमानदारी के इस कार्य पर, बैग के मालिक और उनके परिवार के सदस्यों ने एसआई जसविंदर चौधरी इंचार्ज पुलिस पोस्ट टिकरी और अन्य पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडे ने पुलिस जवानों की ईमानदारी की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें