फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस: पुलिसकर्मियों ने सही तरीके से वर्दी नहीं पहनी तो होंगे सस्पेंड, हर किसी पर लागू होंगे यह नियम

Fri, 18 Jun 2021 10:32 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग ने जारी किए पुलिस कर्मियों के लिए निर्देश।
 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग ने सभी पुलिसकर्मियों को सही तरीके से वर्दी और टोपी पहनने के निर्देश जारी किये हैं। उनसे कहा गया कि वर्दी सही न होने पर कार्रवाई होगी। निलंबित भी किया जा सकता है। सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि पुलिसकर्मी पूरी तरह से तैयार रहें।

विज्ञापन


बता दें कि जारी किये गए निर्देश में लिखा है कि देखा गया है कि पीएसओ, एस्कॉर्ट कर्मी और पुलिस अधिकारियों के ड्राइवर ड्यूटी करते समय वर्दी ठीक से नहीं पहनते हैं। कुछ पुलिस कर्मी बिना टोपी के ड्यूटी कर रहे हैं। यदि कोई पुलिसकर्मी बैरेट कैंप के साथ सहज नहीं हैं तो उन्हें टेक्नीकल कैप पहनने की अनुमति दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: पारंपरिक फसलें छोड़ कर लैवेंडर की खेती से जुड़ रहे हैं किसान, जानिए वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस निर्देश में यह भी लिखा है कि अगर कोई पुलिसकर्मी बिना टोपी के पाया जाता है तो उसे तुरंत निलंबित कर दिया जाएगा। सभी अधिकारियों को रोल कॉल के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को ये निर्देश देने को कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें