फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने छत्तीसगढ़ को 9-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जेएंडके, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सीआरपीएफ और बीएसएफ ने अगले दौर में बनाई जगह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस को हराकर ग्रुप ई में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। पुरूष वर्ग के अन्य मुकाबलों में पुडुचेरी पुलिस ने तेलांगना पुलिस को, पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस को, सीआरपीएफ ने केरल पुलिस को और बीएसएफ ने तमिलनाडु पुलिस को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में जारी 72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के तहत शनिवार को पुरुष वर्ग में पांच मुकाबले हुए। ग्रुप ई में जम्मू-कश्मीर पुलिस और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 9-1 से एकतरफा जीत दर्ज की। जेके पुलिस की ओर से विशाल दीप सिंह ने तीन शानदार गोल दागे, जबकि प्रबजोत सिंह ने दो, सिकंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, सतवंत सिंह और गगनदीप सिंह ने एक-एक गोल किया। विशाल दीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। वहीं, दिन की शुरूआत ग्रुप एच के तेलंगाना पुलिस और पुडुचेरी पुलिस के बीच कड़े मुकाबले से हुई, जिसमें पुडुचेरी पुलिस ने 4-3 से जीत हासिल की। पुडुचेरी के लिए वी कार्तिकायन ने दो गोल, जबकि एस. नंद कुमार और करपागा रस्तिहिरन ने एक-एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ए. नागराजन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि आईआरपी-16 टीएच बटालियन के उप कमांडेंट रेयाज़ इकबाल तांत्रे थे। ग्रुप एच के ही अगले मुकाबले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस को 3-2 से हराया। पश्चिम बंगाल के लिए प्रफुल्ल डुंगडुंग, संतोष राजभर और सुखेन ने एक-एक गोल किया। थियोडोर बा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच की मुख्य अतिथि रजनी शर्मा-एसपी, आईआरपी-प्रथम बटालियन थीं।
विज्ञापन

केरल पुलिस और सीआरपीएफ के बीच ग्रुप जी का मुकाबला खेला गया, जिसमें सीआरपीएफ ने 7-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। सीआरपीएफ के लिए इग्नासियस टोप्पो और समशेर ने दो-दो गोल किए, जबकि सरोज एक्का, लवप्रीत जैनथ, रवीन्द्र कुजूर ने एक-एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लवप्रीत जैनथ को चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि सुरम सिंह-एसएसपी, कमांडेंट जेकेएपी-8वीं बटालियन थे। दिन का चौथा मुकाबला ग्रुप एफ में बीएसएफ और तमिलनाडु के बीच खेला गया, जिसमें बीएसएफ ने 5-1 से जीत हासिल की। बीएसएफ के लिए हतिंदर सिंह ने दो, अमित सरोहा, हरमिंदर सिंह और शरणजीत सिंह ने एक-एक गोल किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कंवरपाल सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए घोषित किया गया। मैच के मुख्य अतिथि कुलबीर चंद हांडा-एसएसपी डिप्टी कमांडेंट, आईआरपी-18 टीएच बटालियन थे।
विज्ञापन

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज
केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में 72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के तहत महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीआरपीएफ और उत्तरप्रदेश पुलिस के बीच, दूसरा तमिलनाडू और महाराष्ट्र के बीच, तीसरा ओडिशा पुलिस और हिमाचल प्रदेश पुलिस के बीच और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसएसबी और हरियाणा पुलिस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें