अमरगढ़ सोपोर में चार जनवरी 2018 को एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए दोनों आतंकी पाक वीजा पर ही सीमा पार गए थे। जिनमें कुपवाड़ा के अजहरुदीन उर्फ काजी और डूरू सोपोर के सज्जाद अहमद उर्फ बब्बर के तौर पर हुई थी। यह दोनों आतंकी वैध वीजा पर पाकिस्तान से ट्रेनिंग हासिल कर लौटे थे।
17 जुलाई 2017 को कशवन सोपोर के रहने वाले अब्दुल रशीद भट को बारामुला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह भी इसी तरीके से पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग हासिल कर लौटा था। जखानपोरा, बारामुला का शोएब फारूक अगस्त 2017 में पाकिस्तान गया था और वहां से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद वापस लौटा।
घाटी पहुंचने पर वह लश्कर में शामिल हुआ और वर्तमान में सक्रिय आतंकी है। उसकी तलाश जारी है।