फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी, बारिश की भी आशंका

Sun, 15 Nov 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
राजौरी में पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पीर पंजाल रेंज में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते कुछ रास्ते जाम हो गए। रास्तों से बर्फ हटाने का काम जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू के पीर पंजाल क्षेत्र में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताया था।
विज्ञापन


.

आपको बता दें कि कश्मीर घाटी में पिछले कुछ समय से सूखी ठंड पड़ रही है, जिसके चलते लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। घाटी के अधिकतर इलाकों में 14 से 17 नवंबर तक हल्की बर्फबारी होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया था। 

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के ऊपर खास तौर पर घाटी के ऊपर 14 नवंबर से पश्चिमी दबाव का चक्रव्यूह देखने को मिलेगा जिससे अधिकतर इलाकों में 14 से 17 नवंबर तक हल्की बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ था जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा था, जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
 
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के पर्यटन केंद्र सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जोजिला दर्रा और द्रास में भी बर्फबारी हुई है। बताया कि बर्फबारी की वजह से अधिकारियों ने श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है, जो जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है और जोजिला दर्रे से गुजरता है।

अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी की वजह से एहतियातन सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इस बीच, कश्मीर घाटी के अधिकतर निचले इलाकों में बारिश हुई है जिससे तापामन नीचे चला आया है।

मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और शनिवार रात व रविवार को सबसे अधिक बारिश या बर्फबारी होगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें